{"_id":"69a8358769c3bf734c0c2e5f","slug":"video-youth-murdered-in-drain-dispute-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाली के विवाद में बहा खून, लाठी-सरिया से बोला हमला, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाली के विवाद में बहा खून, लाठी-सरिया से बोला हमला, युवक की माैत
आगरा में एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली के पानी को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान गंभीर घायल 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में मंगलवार रात्रि में गांव के जगत सिंह का नाली को लेकर गांव के रवि कुमार से विवाद हो गया। इसके बाद रवि कुमार के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। लाठी-सरिया व फांवड़ा से मारपीट करने लगे। इसमें जगत सिंह उसका पुत्र अमित कुमार व अंकुश गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नाली के विवाद में हुए विवाद व मारपीट में अमित कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।