{"_id":"69a833cf8e0166e4c80b6d29","slug":"video-video-brabka-ma-bhajapara-gata-para-uugdha-raga-gall-thhamathhama-sa-mana-ragatasava-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में भोजपुरी गीतों पर उड़ा रंग-गुलाल, धूमधाम से मना रंगोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में भोजपुरी गीतों पर उड़ा रंग-गुलाल, धूमधाम से मना रंगोत्सव
बाराबंकी में बुधवार को रंगोत्सव हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर ओर रंग और गुलाल की बौछारें दिखाई दीं। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह डीजे की धुन पर भोजपुरी गीत गूंजते रहे, जिन पर युवा रंग-गुलाल उड़ाते हुए झूमते नजर आए। कई मोहल्लों में युवाओं की टोलियां नृत्य करती दिखीं। पारंपरिक फाग गीतों के साथ-साथ आधुनिक गीतों पर भी लोगों ने जमकर उत्सव मनाया।
शहर में सुबह छह बजे प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न मोहल्लों में रंग लगाने और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। घंटाघर से धनोखर चौराहा तक हर उम्र के लोग—बच्चे, महिलाएं और युवतियां-होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। ऐसा ही उत्साह जिले के अन्य कस्बों और गांवों में भी देखने को मिला।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा पुलिस की मोबाइल टीमें गश्त करती रहीं। अधिकारियों ने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
हाजी वारिस अली शाह की मजार पर खेली गई होली
देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर भी होली का उत्साह देखने को मिला। यहां होली जुलूस पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और युवाओं ने गीत-भजनों के साथ जमकर जयकारे लगाए। कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक इस स्थल पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सद्भाव का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।