{"_id":"69a876b0a5cbeca0fb075f97","slug":"video-kanpur-woman-commits-suicide-due-to-family-feud-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगा दी जान
महाराजपुर थानाक्षेत्र के नगरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने घर पर पंखे के सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक नगरा गांव के निवासी भानुप्रताप का विवाह आठ वर्ष पहले शिवली कानपुर देहात के देवीपुरवा के रहने वाले अजय पाल की पुत्री सोनी से हुआ था।
भानुप्रताप के पिता देशराज ने बताया कि बेटा ई रिक्शा चलाता है होली के दिन घर के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे इस दौरान बहू अकेले घर में थी। बाहर आंगन के पास बने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के एक बेटी अनुप्रिया 4 वर्ष तथा एक बेटा अभिषेक 6 वर्ष है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आई है मायके पक्ष को सूचना दी गई है तहरीर एवं जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।