{"_id":"69a7f85efbbac5c51e08005c","slug":"attempt-to-burn-a-youth-alive-by-pouring-petrol-on-him-in-chhatarpur-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4015559-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: छतरपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, लगा रंग डालने आया है; पर उड़ेल दिया पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: छतरपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, लगा रंग डालने आया है; पर उड़ेल दिया पेट्रोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 03:36 PM IST
Link Copied
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र की चंदन नगर चौकी अंतर्गत एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना में घायल याकूब खान ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे खेत पर भैंस लगाने (दूध निकालने) खेत पर जा रहा था इसी बीच रास्ते में रुककर गांव के बाहर अपने दो साथियों के साथ आग तापने लगा। इसी दौरान गांव का ही रामगोपाल यादव हाथ में बोतल लेकर वहां पहुंचा। याकूब के मुताबिक, “मुझे लगा होली का त्योहार है, रंग डालने आया होगा। लेकिन उसने रंग की जगह मेरे ऊपर पेट्रोल डाल दिया।” आग तापने के कारण पेट्रोल गिरते ही लपटें भड़क उठीं और याकूब के कपड़ों में आग लग गई। साथी किसी तरह आग बुझाने में जुटे, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों का आरोप: समझ से परे हमला
घायल की बड़ी बहन नफीसा और राफीकन खान ने बताया कि गांव में वर्षों से आपसी भाईचारे का माहौल रहा है। हमारे पूर्वज भी यहीं रहते आए हैं। होली जैसे त्योहार पर इस तरह का जानलेवा हमला समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाई ने समझा आज होली है तो होली पर रंग डालने आ रहा होगा और रंग डाल रहा है पर जब डाला तो वह पेट्रोल निकला और आग लग गई। अगर पता होता तो वह संभल जाता और बचाव कर सकता था पर मौका ही नहीं मिला।
जूट का बोरा डालकर बुझाई आग..
जैसे ही आग लगी तो साथ में आग ताप रहे दो अन्य लोगों ने उस पर बोरे और कपड़ा डालकर आग बुझाई और उसे पर काबू पाया। तो वहीं पेट्रोल डालकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ और अब भी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।