Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Udaipur News: Devotees play Holi with Thakurji at Jagdish Temple, chang-faag echoes as huge crowd gathers
{"_id":"69a7eff6e902423d7c0f1aa4","slug":"holi-was-celebrated-with-thakurji-in-udaipur-a-wave-of-faith-surged-at-the-jagdish-temple-today-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4015557-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: जगदीश मंदिर में ठाकुरजी संग खेली होली, चंग-फाग की गूंज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: जगदीश मंदिर में ठाकुरजी संग खेली होली, चंग-फाग की गूंज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 03:58 PM IST
Link Copied
लेकसिटी उदयपुर में ठाकुरजी के संग होली खेलने की परंपरा के तहत प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान के साथ होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और गुलाल अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
सुबह करीब 10 बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर मुख्य द्वार तक लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपने आराध्य को गुलाल अर्पित कर उनके संग होली खेलने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
कल चंद्रग्रहण के कारण मंदिर में पारंपरिक होली नहीं खेली जा सकी थी और दोपहर बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। इसी वजह से गुरुवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ गुलाल उड़ाकर अपनी आस्था प्रकट की और मंगलकामनाएं कीं।
मंदिर के भीतर चंग की थाप पर फाग गीत गूंजते रहे। बुजुर्ग, युवा और महिलाएं भक्ति भाव में झूम उठीं। जयकारों और गुलाल की रंगत से पूरा परिसर रंगमय हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आस्था और रंगों की चादर एक साथ बिछ गई हो।
उदयपुर की इस पारंपरिक होली में देश-विदेश से आए पर्यटक भी शामिल हुए। विदेशी सैलानियों ने मेवाड़ी संस्कृति का आनंद लेते हुए ठाकुरजी के साथ गुलाल उड़ाया और इस खास पल को अपने कैमरों में कैद किया।
उत्सव की शुरुआत भगवान के पंचामृत स्नान और विशेष शृंगार से हुई, जिसके बाद फाग का दौर चला। वैष्णव परंपरा के अनुसार अब रंगपंचमी तक डोल उत्सव के तहत कृष्ण मंदिरों में इसी तरह होली की धूम रहेगी और ठाकुरजी के संग गुलाल की होली जारी रहेगी।
मंदिर में होली खेलने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान के मंदिर में होली खेलने से उन्हें विशेष आनंद और संतोष की अनुभूति होती है। उनका कहना था कि इस पावन माहौल में ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान उनके बीच उपस्थित हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।