{"_id":"69a8214553792304230df9c2","slug":"video-eight-year-old-boy-kidnapped-in-jhajjar-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी
गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से निजी स्कूल संचालक के बेटे का अपहरण गाड़ी सवार लोगों ने कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बरानी गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया। बच्चे को सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही है।
हालांकि फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि वाहन की दिशा और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
इस घटना के बाद हुनरजीत के परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े हैं और बच्चे की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदिग्ध वाहन या व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।