{"_id":"69a8285d028b88b55f03d46d","slug":"video-video-taraka-ka-takakara-sa-bika-savara-ka-mata-matama-ma-bthal-hal-ka-khashaya-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मातम में बदली होली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मातम में बदली होली की खुशियां
गिलौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमला भारी निवासी सुभाष (20) की मौत के बाद बचपन से खरगौरा बस्ती के मजरा लहेरीपुरवा निवासी मामा विजय वर्मा के घर रहते थे। बुधवार की सुबह सुभाष बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे।
इस दौरान बौद्ध परिपथ पर नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।