{"_id":"69a83e78111e8d6cf2005876","slug":"video-aakhara-hamara-hal-kab-managa-69000-shakashhaka-bharata-ma-aarakashhata-varaga-ka-abhayarathaya-ka-thharana-hal-ka-thana-bha-jara-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आखिर हमारी होली कब मनेगी? : 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना होली के दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर हमारी होली कब मनेगी? : 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना होली के दिन भी जारी
69000 शिक्षक भर्ती में जारी 6800 सूची के अभ्यर्थियों का धरना राजधानी के ईको गार्डन में होली के दिन भी जारी रहा। प्रभावित अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर ही होली मनाई। साथ ही सीएम से पूंछा कि आखिर हमारी होली कब मनेगी ?
धरना में मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश की सरकार शुरू से ही हीलाहवाली करती रही है। इसी वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और वहां भी सरकार अपना पक्ष रखने से दूर भागती है। सुप्रीम कोर्ट से सिर्फ तारीख पर तारीख मिलती है।
अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि अब तक 25 से अधिक तारीखों पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है।हम सबकी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता को भेज कर इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारित कराए।
उन्होंने कहा कि होली समरसता का पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश में दलित बैकवर्ड समाज के नौजवानों को इस पर्व पर भी सामाजिक न्याय के लिए आंदोलन जैसी प्रक्रिया को अपनाना पड़ा है। सरकार इसका संज्ञान ले और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर मामले को निस्तारित कराए। धरने में रणजीत सिंह, नीरज गुप्ता, दीपक कुमार, चंद्रशेखर आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।