{"_id":"69a833aa54376ab2600b2651","slug":"video-assembly-speaker-kuldeep-singh-pathania-concluded-the-national-level-holi-festival-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन
ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बुधवार शाम को लगभग 5:00 बजे उत्सव की भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष होली उत्सव की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।