Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
In Amritsar, a man was caught taking away the government wheat from the depot, social workers created a ruckus.
{"_id":"69a90fb9287c9ef10c0ac85c","slug":"video-in-amritsar-a-man-was-caught-taking-away-the-government-wheat-from-the-depot-social-workers-created-a-ruckus-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में डिपो की सरकारी गेहूं चक्की ले जाते पकड़ी, समाजसेवियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में डिपो की सरकारी गेहूं चक्की ले जाते पकड़ी, समाजसेवियों ने किया हंगामा
अमृतसर के गुरु नानकपुरा राम नगर कॉलोनी इलाके में डिपो की सरकारी गेहूं को कथित तौर पर आटा चक्की ले जाने का मामला सामने आया है। समाजसेवियों ने करीब 60 बोरी गेहूं को चक्की की ओर ले जाते हुए रोक लिया और मौके पर ही घोटाले का आरोप लगाया।
समाजसेवियों के मुताबिक यह गेहूं गरीब परिवारों में बांटने के लिए थी, लेकिन इसे गलत तरीके से बाहर भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब गेहूं ले जा रहे लोगों को रोका गया तो कुछ व्यक्ति बोरी छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
आरोप है कि डिपो पर कई बार हकदार लोगों को गेहूं नहीं दी जाती और तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल दिया जाता है, जबकि गेहूं दूसरी जगह बेच दी जाती है। यह भी कहा गया कि लोगों को तौल में कम गेहूं दी जाती है और खाली बोरी भी दोबारा बेची जाती हैं।
समाजसेवियों ने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।