{"_id":"69a90eab326e3748ea06e5f8","slug":"video-video-byara-ka-thakana-para-marapata-chhaha-lhalhana-sharab-ka-lnathana-ma-thara-para-haaa-bval-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बियर की दुकान पर मारपीट, छह लहूलुहान, शराब के लेनदेन में देरी पर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बियर की दुकान पर मारपीट, छह लहूलुहान, शराब के लेनदेन में देरी पर हुआ बवाल
अमावां (रायबरेली)। देर शाम करीब आठ बजे मिल एरिया क्षेत्र के अमावां स्थित कंपोजिट अंग्रेजी बियर की दुकान पर अराजकतत्वों ने जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की। इसमें छह लोग घायल हो गए। पूरे सरदार मजरे अमावा गांव निवासी राम कृपाल पुत्र कन्हैया लाल रंजीत पुत्र सुनील, प्रकाश पुत्र राम नरेश अमावां ठेके पर शराब लेने पहुंचे तभी कैंटीन चलाने वाले रामराज यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस पर कैंटीन संचालक ने अपने साथियों संग तीनों को जमकर पीटकर घायल कर दिया। यह बात जब ग्रामीणों को पता चली तब पहुंचकर ठेके का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों का अमावां सीएचसी में इलाज कराया गया।
मौके पर पहुंची मिल एरिया पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया गया कि शराब के लेनदेन का विवाद कई घंटे तक चलता रहा। मारपीट के बाद शराब लेने आए कुछ युवकों ने दुकान के अंदर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए व लाठी-डंडों से मारपीट की। वहीं, सेल्समैन भूपेंद्र सिह निवासी बालामऊ हरदोई ने बताया कि कुछ लड़के ठेके पर आए अंग्रेजी बियर मांगी जब मैंने शराब देने में देरी की तो युवकों ने मारपीट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।