Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Firing on medical store owner in Samundra town of Garhshankar
{"_id":"69a90d0a072408e91b052a36","slug":"video-firing-on-medical-store-owner-in-samundra-town-of-garhshankar-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग
गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक तरसेम लाल निवासी गांव समुंदड़ा हैप्पी मेडिकल स्टोर चलाता था। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह स्टोर को बंद कर ताले लगा रहा था। तभी दो अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट के दायीं और लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। स्टोर पर काम करने वाले युवक राज कुमार शर्मा ने तरसेम लाल को सिलिल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। तरसेम लाल को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ वे मौके पर पहुंच गए। रात से ही आरोपियों की तलाश की जा रही। जिसके ये अलग टीमें गठित करने के अलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। मौके पर एसपी डी और सीए इंचार्ज पुनीत कुमार भी पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।