{"_id":"69a966ff6fb7998f6a0c057a","slug":"video-good-personality-is-developed-only-through-meditation-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ध्यान के माध्यम से ही अच्छे व्यक्तित्व का होता है निर्माण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान के माध्यम से ही अच्छे व्यक्तित्व का होता है निर्माण, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन में बृहस्पतिवार को वसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ.संजय कुमार सिंह ने कहा कि ध्यान के माध्यम से ही अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मन जुबान पर काबू रखना सर्वप्रिय बनना ध्यान से संभव है। डॉ.दिनेश ने शिक्षा पर विशेष बल दिया। रविकांत कुशवाहा व शशिकांत वर्मा ने समिति के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। रघुवर मौर्य उमेश ने रोजगारपरक कार्यों पर बल दिया। पंकज कुशवाहा और मनोज मौर्य ने कुशवाहा समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उदय नाथ कुशवाहा, झरीलाल कुशवाहा, राधे मोहन, मोहन कुशवाहा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हमारी भूमिका क्या हो सकती है, इस पर विचार करने की जरूरत है। वहीं मोहन कुशवाहा ने स्वास्थ्य पर्यावरण जनमानस को देने की बात कहीं। कहा कि ध्यान से ही व्यक्तित्व को निखारा जा सकता है। संगोष्ठी को दया मौर्य, डा.ओम प्रकाश मौर्य ने भी संबोधित किया और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को अंगीकार करने पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ.प्रमोद मौर्य, आशा सिंह, राजकुमार वर्मा, जवाहिर मौर्य, चंद्रप्रकाश, अजय, प्रदीप, मुन्नू, रामबचन, शिवप्रकाश, भृगुनाथ, अरविंद कुमार, सर्वेश सैनी आदि रहे। संचालन शशिकांत वर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।