{"_id":"69a968f27471131b850ddabe","slug":"video-hamirpur-bhandara-organised-on-holi-at-kamalahiya-baba-temple-villagers-participated-enthusiastically-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कमलाहिया बाबा मंदिर में होली पर भंडारे का आयोजन, ग्रामवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कमलाहिया बाबा मंदिर में होली पर भंडारे का आयोजन, ग्रामवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:58 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत कोट लांगसां में स्थित कमलाहिया बाबा के मंदिर में होली के पावन अवसर पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पंचायत के सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में समीरपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कमेटी के प्रधान ब्रमदास शर्मा ने उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पवन कुमार ने भी बाबा बालक नाथ के भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बताया गया कि कमलाहिया बाबा का मंदिर गांव से करीब 500 मीटर ऊपर पहाड़ी पर स्थित है। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने का कार्य करवाया था, जिसके लिए गांववासियों ने उनका तह दिल से धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में भी उनका साथ देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और होली के इस पर्व को धार्मिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।