{"_id":"69a962547342f9dae509ef6d","slug":"video-chamba-asmita-league-tournament-to-be-held-on-the-occasion-of-international-womens-day-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होगा अस्मिता लीग टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होगा अस्मिता लीग टूर्नामेंट
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:30 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी स्तर पर अस्मिता लीग टूर्नामेंट होगा। यह कार्यक्रम खेलो इंडिया अभियान के तहत अस्मिता महिलाओं को प्रेरित करके खेल जगत में उपलब्धियां हासिल करने का महत्वपूर्ण भाग है। इसी क्रम में जिला चंबा में 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष पर बारगाह मैदान में जिला स्तरीय अस्मिता लीग प्रतियोगिताएं होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियां होगी। प्रतियोगिता में विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य तथा जिले की अन्य महिला प्रतिभागी भाग लें सकती है। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत चंबा विवेक कुमार ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पात्र प्रतिभागियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग बेडमिंटन कोच संजय तथा खेलो इंडिया सांई की ओर से कबड्डी कोच मोहम्मद रफी प्रतियोगिताओं के संचालन एवं मार्गदर्शन करेंगे। विवेक ने सभी महिलाओं से आह्वान किया है कि वह अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नारी शक्ति एवं सशक्तिकरण के उत्सव के रूप में सफल बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।