Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A 28-year-old man died after being hit by a train in Bhiwani's Loharu; GRP launched an investigation.
{"_id":"69a9658fd126dc03d1003a07","slug":"video-a-28-year-old-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-bhiwanis-loharu-grp-launched-an-investigation-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच
लोहारू में पिलानी रोड स्थित लालगढ़ से सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से करीब 28 वर्षीय जितेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से गांव खानपुर, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह पिछले कई वर्षों से लोहारू स्थित गोपाल गौशाला में अपने परिवार सहित रह रहा था और वहीं नौकरी करता था।
पारिवारिक जानकारी के अनुसार वह चार भाइयों और दो बहनों में से एक था तथा अविवाहित था। घटना के बाद मृतक के शव को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। जांच अधिकारी जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।