{"_id":"69a9a6a89051c3aac8064cdc","slug":"video-two-accused-arrested-in-the-case-of-death-of-female-leopard-case-registered-under-wildlife-protection-act-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मादा तेंदुए की मौत मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मादा तेंदुए की मौत मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में मादा तेंदुए की मौत के मामले ने नया मोड ले लिया है। जांच के बाद सामने आया है कि तेंदुए की मौत केवल कुत्तों के हमले से नहीं हुई। उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेंदुए के अगले बाएं पांव का पंजा 4 नाखूनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज सहित गहन जांच के बाद वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पुलिस थाना सदर नाहन में वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहन की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 फरवरी को विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में राधा कृष्ण आश्रम के समीप शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म में तेंदुआ घुस गया। संबंधित विभागों को जानकारी भी दी गई थी। इस दौरान तेंदुए और कुत्तों के बीच झड़प के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसमें देखा गया कि कुत्तों के हमले के बाद तेंदुआ किसी तरह से बचकर एक पाइप में घुस गया था। इसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया गया और वन्य प्राणी विभाग की टीम उसे शिमला लेकर गई थी। लेकिन तेंदुए ने दम तोड़ दिया था। मौके पर तेंदुए का एक अगला पंजा चार नाखूनों सहित गायब मिला। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह खुलासा हुआ कि पंजे को तेजधार हथियार से काटा गया था। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरात, कुल्हाडी लेकर शैड में गए थे। आरोपियों के रिहायशी मकान की भी तलाशी ली गई। इसमें एक पिंजरे में बंद दो वन्य जीव (तोते) पाए गए हैं। वन विभाग ने मामले में दो व्यक्तियों शक्ति उर्फ बंटी निवासी रेडक्रास रोड नजदीक पेट्रोल पंप कच्चा टैंक नाहन और नीरज निवासी रानी ताल नाहन जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।