Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Theft worth lakhs in Mandola, Rewari, revealed; accused arrested with jewellery worth 21 lakhs
{"_id":"69a9534e9a24605afb06b855","slug":"video-theft-worth-lakhs-in-mandola-rewari-revealed-accused-arrested-with-jewellery-worth-21-lakhs-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी के मंदोला में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 21 लाख के जेवरात सहित आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी के मंदोला में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 21 लाख के जेवरात सहित आरोपी काबू
मंदोला में गत 25 फरवरी को दिन दहाड़े एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लगभग 21 लाख रुपये का सामान व चोरी की गई बाइक सहित दो बाइकें बरामद की गई हैं।
थाना खोल पुलिस को दर्ज शिकायत में मंदोला निवासी सरोज देवी ने बताया था कि वह 25 फरवरी को अपने बेटे व पुत्रवधु के साथ सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के जैतपुर धाम में दर्शन के लिए गई थी।
लगभग साढ़े 12 बजे वापस आने पर घर का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा, तो घर में रखी अलमारियों के ताले खुले हुए पाए गए। घर के चार कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के कड़े, दो सोने के मंगलसूत्र, चार जोड़ी पाजेब चांदी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, घर के बाहर खड़ी बाइक व एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। उसकी शिकायत पर थाना खोल पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद 26 फरवरी को चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रयास शुरू किए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद नारनौल के मोहल्ला मिसरवाड़ा निवासी मुकेश उर्फ रिशु को गिरफ्तार किया है।
चोरी के जेवरात व बाइक बरामद
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोने के चार कड़े, दो मंगलसूत्र व अन्य जेवरात सहित चोरी की बाइक भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी पवन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी का लगभग 21 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोरी की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के खिलाफ 8 मामले दर्ज
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ नारनौल के सिटी थाने में 7 व एक खोल पुलिस थाने में केस दर्ज है। वह एनडीपीएस, अपहरण, चोरी और जुए के मामलों में आरोपी रहा है। वारदात के दिन वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर आया था। पुलिस ने दूसरी बाइक बरामद करने के बाद उसके साथी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।