{"_id":"69a8ee680a0ea4bb6e0abe9c","slug":"video-accident-in-ajnala-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
अजनाला के चोगावां रोड पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मियादियां निवासी के रूप में हुई है, जो जिला तरनतारन के कस्बा हरीके पत्तन में पत्थर का काम करता था और काम से लौट रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का भतीजा उसे लेने के लिए मोटरसाइकिल पर गया हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को साइड मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।