{"_id":"69a8ee5338ae75f47d06190c","slug":"video-policemen-assaulted-in-ambala-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: होली की रात पुलिसकर्मियों से अभद्रता, शरारती तत्वों ने थाने में घुसकर फाड़ी मुंशी की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: होली की रात पुलिसकर्मियों से अभद्रता, शरारती तत्वों ने थाने में घुसकर फाड़ी मुंशी की वर्दी
होली की रात कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी दो युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाते हुए भाग गए।
शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज
ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया।
सरकारी फाइलों और कागजात को फेंका
आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। जब रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।