फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp meeting in rajgarh

Sirmour News: भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
njp meeting in rajgarh
राजगढ़ बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
विज्ञापन


-विधायक रीना कश्यप ने मिलकर काम करने का किया आह्वान

-बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा मंडल राजगढ़ की मासिक बैठक स्थानीय विश्रामगृह में मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लगातार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मासिक बैठक के बाद भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महामंत्री अरुण चौहान, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर और नरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज को नमन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed