{"_id":"6a7730e4e2bc9ef47607a0ea","slug":"kirtan-samagam-in-ponta-guridwara-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185629-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में विशेष कीर्तन समागम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में विशेष कीर्तन समागम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पांवटा साहिब में सिखों के 8वें गुरु गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश उत्सव मनाया
-श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, भारी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सिखों के 8वें गुरु साहिब श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास और अगाध श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरा गुरुद्वारा परिसर ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और गुरुबाणी के पवित्र स्वरों से गुंजायमान रहा।
सिख पंथ के रागी जत्थों, ढाडी और कवियों ने मनोहर कीर्तन और गुरुबाणी के जरिये संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा में अमृत संचार का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अलग-अलग कोनों से गुरु घर के प्रति अटूट आस्था देखने को मिल रही है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उप प्रधान हरभजन सिंह ने बताया की गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत विशेष गुरमत समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वानों ने गुरु जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, भारी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सिखों के 8वें गुरु साहिब श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास और अगाध श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरा गुरुद्वारा परिसर ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और गुरुबाणी के पवित्र स्वरों से गुंजायमान रहा।
सिख पंथ के रागी जत्थों, ढाडी और कवियों ने मनोहर कीर्तन और गुरुबाणी के जरिये संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा में अमृत संचार का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अलग-अलग कोनों से गुरु घर के प्रति अटूट आस्था देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उप प्रधान हरभजन सिंह ने बताया की गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत विशेष गुरमत समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वानों ने गुरु जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन