{"_id":"69a9cad57aacf9b24d0254fa","slug":"video-charkula-dance-performed-at-radhakund-in-mathura-on-holi-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चरकुला नृत्य में चमके परंपरा के दीप, राधारानी की नानी के गांव मुखराई से जुड़ी है इस नृत्य की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चरकुला नृत्य में चमके परंपरा के दीप, राधारानी की नानी के गांव मुखराई से जुड़ी है इस नृत्य की परंपरा
मथुरा के राधाकुंड में ब्रज की संस्कृति की अद्भुत कला से जुड़ा हुआ नृत्य है गांव मुखराई का चरकुला नृत्य। इसमें 108 दीपकों को सिर पर रखकर जैसे ही हुरियारिनों ने ढप, ढोल, मृदंग व बंब की धुन पर नृत्य शुरू किया राधारानी की नानी मुखरा देवी का गांव जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बृहस्पतिवार को राधाकुंड के गांव मुखराई में द्वापर युगीन चरकुला नृत्य की अनूठी परंपरा का निर्वहन कलाकारों द्वारा किया गया। लोकगीतों के बीच हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम की लाठियां बरसाईं। महिलाओं ने 108 जलते दीपकों को सिर पर रख नृत्य किया तो इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हुरियारों ने लोकगीत गाकर चरकुला नृत्य कर रही महिलाओं को उत्साहित किया। जुग-जुग जियो तुम नाचन हारि...लोकगीत पर महिला और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। चरकुला नृत्य में जय देवी ने सर्वप्रथम ठाकुर मदन मोहनजी के द्वार से चरकुला नृत्य प्रारंभ किया। उनके साथ जानकी, विजय देवी, उर्मिला देवी, नीतू आदि ने बारी-बारी से चरकुला नृत्य का प्रदर्शन किया। ब्रज लोक कला फाउंडेशन के दानी शर्मा ने बताया चरकुला नृत्य की शुरुआत गांव मुखराई से शुरू हुई थी। रवि दुबे के अनुसार गांव मुखराई में श्रीराधारानी की नानी मुखरा देवी ने राधारानी के जन्म की खुशी में रथ के पहिए को सिर पर रख नृत्य किया था। प्रत्येक वर्ष होली की दौज पर यह उत्सव मुखराई में मनाया जाता है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह का स्वागत राम किशोर शर्मा व राहुल दुबे द्वारा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।