{"_id":"69a979b6ee6488a991010b35","slug":"video-meerut-historical-holi-celebrated-in-bijauli-village-with-centuries-old-tradition-five-thrones-emerged-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बिजौली गांव में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के साथ मनाई गई ऐतिहासिक होली, पांच तख्त निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बिजौली गांव में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के साथ मनाई गई ऐतिहासिक होली, पांच तख्त निकले
खरखौदा में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप बिजौली गांव में ऐतिहासिक होली मनाई गई। होली का रंग खेलने के बाद ग्रामीणों ने अलग-अलग मोहल्ले से पांच तहत निकले। सुरक्षा को लेकर एसपी देहात, भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई।
मेरठ मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को आज भी ग्रामीण संजोए हैं। बुजुर्ग ग्रामीणों के अनुसार मराठा राजा और रणविजय सिंह द्वारा स्थापित इस गांव में उन्हीं के शासनकाल में प्राकृतिक आपदाएं, महामारी, आगजनी अकाल सहित कई परेशानियां अचानक आई। उसी समय गांव में आए महात्मा गंगापुरी से राजा ने बचाव के बारे में पूछा। महात्मा गंगा पुरी ने ग्रामीणों व राजा के साथ एक महायज्ञ का आयोजन किया तथा होली के दिन रंग खेलने के बाद ही तीन युवकों को देव रूपी वस्त्र पहनकर सोने, चांदी व धातु के नुकीले औजारों से उनके शरीर को बेधकर तख्त पर सवार कर पूरे गांव में घुमाया गया। बाद में तख्त पर सवार युवकों के घावो पर होली की राख लगाई गई तथा उन्हें बाबा द्वारा कराए गए हवन स्थल तक ले जाया गया। उसी के बाद गांव में आपदाएं समाप्त हुई। इस वर्ष भी उसी परंपरा के अंतर्गत गांव में अलग-अलग मोहल्लों से पांच तख्त निकल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।