Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Marxist Communist Party Dharampur Local Committee started a campaign today to save MNREGA and against smart meters
{"_id":"69a923bbaebf23cee9076c6e","slug":"video-mandi-marxist-communist-party-dharampur-local-committee-started-a-campaign-today-to-save-mnrega-and-against-smart-meters-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर लोकल कमेटी ने मनरेगा बचाने और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आज से शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर लोकल कमेटी ने मनरेगा बचाने और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आज से शुरू किया अभियान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:03 PM IST
Link Copied
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर लोकल कमेटी ने वीरवार से जन आक्रोश जन संपर्क अभियान ग्राम पंचायत सधोट के मोरतन गांव से शुरू किया। जिसका नेतृत्व पार्टी नेता व पूर्व जिला पार्षद भूपेन्द्र सिंह कर रहे हैं और लोकल कमेटी सदस्य एवं किसान सभा के बाला राम, प्रकाश वर्मा, दीपक प्रेमी, करतार सिंह चौहान, विनोद कुमार, जगदीश ठाकुर इत्यादि भी शामिल हैं। आज सधोट पंचायत के गांव मोरतन, बाहरू, धनराशी, सधोट, जटगहरा के अलावा चोलथरा पंचायत के गांव करयाल और दिग्घो में जन संपर्क किया गया और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में चर्चा की गई और पर्चा वितरित किया गया। इस जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्धारा लाये गए बिजली विधेयक को लागू करने के लिए स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध करने के लिए लिए उपभोक्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है। इसी प्रकार मनरेगा कानून को खत्म करके लाये गए ग्राम जी कानून को वापस करने की मांग उठाई जा रही है। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आज से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान का प्रथम चरण 14 मार्च को भराड़ी में आ रहे राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे के पहुंचने पर आयोजित की जा रही जनसभा तक चलेगा। जिससे पहले पचास गांवों में जनसंपर्क किया जायेगा।दूसरा चरण 24 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली रैली तक चलेगा जिसमें धर्मपुर से भी मजदूर, किसान व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि भराड़ी में आ रहे राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे में पार्टी के राज्य स्तरीय नेता भी भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें मुख्यतः मनरेगा और राजस्व ग्रांट की बहाली, बिजली विधेयक, चार श्रम सहिंताओं, भारत अमेरिका व्यापार समझौते व बीज विधेयक को रद्द करना। आपदा प्रभवितों को मकान बनाने के लिए ज़मीन उपलब्ध करवाना, बेदखली पर रोक लगाने, राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने तथा अवैध डंम्पिंग और खनन पर रोक लगाने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।