{"_id":"69a921ae440b42848605ad32","slug":"video-video-55-rapaya-ka-le-hal-ka-thana-bha-khana-aathha-tharajana-lga-jakhama-eka-gabhara-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 55 रुपये के लिए होली के दिन बहा खून, आधा दर्जन लोग जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 55 रुपये के लिए होली के दिन बहा खून, आधा दर्जन लोग जख्मी, एक गंभीर
बाराबंकी। राम सनेहीघाट कोतवाली के घूरेपुर मजरे गोरपुर गांव में बुधवार को होली के दिन 55 रुपये के पेट्रोल के लिए दो पक्षों में मारपीट हुई। जमकर खून बहा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए। बुधवार की रात को सीएचसी राम सनेहीघाट से रेफर किए गए एक पक्ष के लोगों में एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया।
घायलों में बबूल पुत्र राम करन के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसे भर्ती किया गया। वहीं विकास, दीपक, अजय कुमार को भी काफी चोटें आई हैं। बबूल की पत्नी व चाचा को भी चोटें आईं। वहीं विपक्षी रामफेर वर्मा व उनके पक्ष के लोग भी घायल हुए।
विकास ने बताया कि वह राम फेर की दुकान पर पेट्रोल लेने गया था। रामफेर अपनी किराने की दुकान में फुटकर पेट्रोल बेचते हैं। 55 रुपये लेने के बाद राम फेर ने यह कहकर पेट्रोल नहीं दिया कि पुराना बकाया था, इसलिए वह पेट्रोल नहीं देंगे। जबकि विकास का कहना है कि उनका कोई बकाया नहीं था।
विकास का कहना है कि जब उसने अपना बकाया न होने की बात कही तो रामफेर ने अपने घर के लोगों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर पीटा। इसकी जानकारी परिजन को हुई तो वह लोग पहुंचे तो ईंट पत्थर से हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।