फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young woman raped at private hospital; video recorded.

Barabanki News: निजी अस्पताल में युवती से दुष्कर्म, बनाया वीडियाे

Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young woman raped at private hospital; video recorded.
बाराबंकी। शहर के एक निजी अस्पताल में गैर समुदाय के युवक द्वारा एक युवती से अस्पताल में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की, इसके बावजूद प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा। युवती के भाई के मुताबिक, दो दिन बाद बहन ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह शनिवार शाम बहन के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एक हिन्दू संगठन ने भी इस मामले पर पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई का दबाव बनाया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के अनुसार एक अगस्त को वह अयोध्या रोड पर छाया रोड की ओर जाने वाली नर्सरी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने गई थी।आरोप है कि अस्पताल में रहने वाले साहिल ने उससे कहा कि डॉक्टर ने शाम तक क्लीनिक में काम करने के लिए रुकने को कहा है। आरोप है कि देर शाम साहिल ने उसे धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने अगले दिन डॉक्टर से घटना की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed