{"_id":"6a7772d3575d5a0248064c31","slug":"operations-are-being-conducted-after-unlocking-the-sealed-hospital-barabanki-news-c-315-1-lu11010-176624-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सील अस्पताल का ताला खोल किया जा रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सील अस्पताल का ताला खोल किया जा रहा संचालन
Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज। बेसमेंट में संचालित जिस अस्पताल को एसीएमओ प्रशासन ने शुक्रवार को सील करने की कार्रवाई की थी। बेखौफ अस्पताल संचालक ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया ताला तोड़कर पुन: पूर्व की भांति अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया।
सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ प्रशासन डॉ. आरएस स्वामी ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र में करीब आधा दर्जन अस्पतालाें की जांच की गईं थी। इस दौरान बेसमेंट में संचालित दृष्टि सहित चार अस्पतालों को सील कर संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था। इसके बावजूद दृष्टि अस्पताल के संचालक ने नोटिस का जवाब देना तो दूर शनिवार को अस्पताल का ताला तोड़कर अस्पताल का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया। इससे अन्य अस्पताल संचालकों के भी हौंसले बुलंद हो गए हैं और वह भी बंद अस्पतालों का संचालन शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। एसीएमआ प्रशासन ने बताया कि सील अस्पताल का ताला खोलकर संचालन करना पूरी तरह से गलत है। सोमवार को जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)