{"_id":"6a77738945541fca400a5636","slug":"saryu-rises-15-cm-above-the-danger-mark-due-to-water-from-nepal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-176633-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नेपाल के पानी से लाल निशान से 15 सेमी ऊपर पहुंची सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नेपाल के पानी से लाल निशान से 15 सेमी ऊपर पहुंची सरयू
Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी/कोटवाधाम। नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को भी नदी में करीब पौने तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 मीटर से करीब 15 सेंटीमीटर ऊपर बहने से रामसनेही घाट के तटवर्तीय गांवों में पानी भरने लगा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नदी का जलस्तर करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
बीते एक सप्ताह से रामसनेहीघाट तहसील के गुनौली, कोलायवर समेत आसपास के गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। यहां लोग झोपड़ी छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर गए हैं। नदी का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उधर, सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू का कटान तेज हो गया है। सनावा, टेपरा, कहरनपुरवा, भैरवकोल और सरायसुर्जन गांव के आसपास नदी तेजी से जमीन काट रही है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी की धार तटों को काट रही है। टेपरा समेत कई गांवों के पास नदी की धार तेजी से किनारे की जमीन काट रही है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।