{"_id":"6a77734515b8e4e2c30f88b3","slug":"newlywed-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-176628-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर। मसौली थाना क्षेत्र के ठकुरिया गांव में शनिवार दोपहर रमाकांत की नवविवाहिता पत्नी रंजीशा (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उसका पति शव को चुपचाप गांव से दूर खेत में दफनाने ले जा रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को महिला की हत्या कर शव दफनाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव बरामद कर पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार ठकुरिया गांव निवासी रमाकांत ऑटो रिक्शा चलाते हैं। करीब छह माह पहले उनका विवाह बहराइच जिले के दमड़ीपुरवा गांव निवासी रंजीशा से हुआ था। शनिवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि रमाकांत ने पत्नी की हत्या कर दी है और शव को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दफनाने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मसौली थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी और रामनगर की सीओ गरिमा पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाफ डाला माल वाहन में शव लेकर जा रहे रमाकांत को पकड़ कर शव को कब्जे में ले लिया।
पूछताछ में रमाकांत ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो रिक्शा लेकर घर लौटा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी रंजीशा के मायके वालों को दे दी गई है। मसौली एसएचओं अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
झूठ बोलता रहा पति
सीओ गरिमा पंत से पूछताछ के दौरान रमाकांत ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसके माता-पिता आए थे। वह पूरी बात जानते हैं। हालांकि जांच में यह बात गलत निकली। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर शादी के छह माह बाद ही ऐसा क्या हुआ कि रंजीशा की इस तरह से मौत हो गई।