Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
woman committed suicide by hanging herself in Bhiwani's Bhungala village; police investigation underway
{"_id":"69a9756165c75c12cc03fa5e","slug":"video-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-bhiwanis-bhungala-village-police-investigation-underway-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गांव भुंगला में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गांव भुंगला में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
गांव भुंगला में करीब 28 वर्षीय विवाहिता अनुबाला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना गांव के सरपंच प्रतिनिधि पवन द्वारा लोहारू पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुरारी लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में एक लगभग 5 वर्षीय पुत्र तथा 3 वर्षीय पुत्री है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होते ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।