{"_id":"69a9710f59ed851d0e082250","slug":"video-crowd-created-ruckus-over-death-of-labourer-and-blocked-road-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ठेकेदार की मारपीट ने ली दो मजदूरों की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ठेकेदार की मारपीट ने ली दो मजदूरों की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में दो मजदूरों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घायल मजदूर की माैत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे दरोगा के साथ गुसाईं भीड़ ने हाथपाई करते हुए वर्दी तक फाड़ डाली। परिजनों का आरोप है कि दोनों मृतक मजदूर कल्याण सिंह नाम के ठेकेदार के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों मजदूरों के मजदूरी के पैसे ठेकेदार पर निकल रहे थे। आरोप है कि 24 फरवरी की रात को ठेकेदार दोनों मजदूरों को घर से बुलाकर पैसे देने के बहाने ले गया। उनके साथ घर पर ले जाकर मारपीट की गई। इस दौरान मनोज नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम को इलाज के लिए आगरा भर्ती कराया, जहां बीती रात हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव जब दामोदरपुरा पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। ढाई घंटे लगे रहे जाम के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।