Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Cases of chemical allergies have risen in Panipat after colours and gulal got into the eyes
{"_id":"69a96f7621eb0766d105dd1a","slug":"video-cases-of-chemical-allergies-have-risen-in-panipat-after-colours-and-gulal-got-into-the-eyes-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में आंखों में रंग-गुलाल जाने से बढ़े केमिकल एलर्जी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में आंखों में रंग-गुलाल जाने से बढ़े केमिकल एलर्जी के मामले
होली पर रंग-गुलाल जाने से आंखों में जलन-लालीपन समेत केमिकल एलर्जी के मामले सामने आए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को नेत्र जांच मरीजों की ओपीडी करीब 150 रही। इनमें करीब 50 मरीज केमिकल एलर्जी वाले पहुंचे। चिकित्सक लोगों को आंखों में जलन-दर्द होते ही चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दे रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को आंखों की ओपीडी जो सामान्य दिनों में 120 के करीब रहती है, वहीं होली के चलते वीरवार को 150 के करीब रही। इनमें करीब 50 मरीज आंखों में रंग जाने से जलन-दर्द, लालीपन, केमिकल एलर्जी के रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज ने बताया कि होली पर रंग-गुलाल आंखों में जाने से आंखों में दर्द रहने लगता है। लोग अक्सर आंख में दर्द होते ही उसे ठंडे पानी से धोने लगते हैं लेकिन रंग-गुलाल जाने पर आंख को न तो मसलना चाहिए और न ही ठंडे पानी से धोना चाहिए। उसी समय नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। आंखों में डालने वाले ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए। वीरवार को ज्यादातर मरीज आंखों में केमिकल एलर्जी के रहे। इसमें मरीज की आंख से बार-बार आने आता है और कम दिखाई देना लगता है। कई बार आंख के कार्निया को भी हानि होती है और आंखों की रोशनी न के बराबर हो जाती है। इसलिए लोगों को ध्यानपूर्वक त्योहार को मनाना चाहिए और आंख संबंधी समस्या होते ही चिकित्सक के परामर्श अवश्य करना चाहिए। क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही आंख की रोशनी पर भारी पड़ सकती है।
होली का पर्व रंगों का होता है लेकिन लोगों को थोड़ी-सी लापरवाही उनकी आंखों पर भारी पड़ रही है। वीरवार को आंखों में जलन, एलर्जी के मामले बढे़। अस्पताल में पहुंचे प्रत्येक मरीज को समय पर इलाज व दवा दी जा रही है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।