{"_id":"69a973d175ccb1077f0649ab","slug":"video-bhakiyu-will-brainstorm-on-the-delhi-rally-on-march-9-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नौ मार्च की दिल्ली रैली पर मंथन करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कॉलोनी में किसान भवन में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश लोहान राजपुरा भैण ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने शिरकत की।
रत्नमान ने कहा कि नौ मार्च को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की रैली में किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे। वहीं 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बलिदान हुए किसान के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
वहीं, रबी की फसलों की खरीद समय पर शुरू करवाए और मंडियों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि दस मार्च को डीसी से मुलाकात कर बलिदान हुए किसान के परिवार के लिए आर्थिक मदद व नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के जिला अध्यक्ष बिंदर नंबरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, अनिल, सतेंद्र, गुरुदेव, गुरनाम, राजेंद्र, छज्जूराम कंडेला, बलबीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।