{"_id":"69a9b5c11a720205480ed401","slug":"video-hospital-operator-shot-dead-in-nagina-police-begin-investigation-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नगीना में अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नगीना में अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बिजनौर। नगीना के एक निजी अस्पताल में मरीज के रूप में घुसे हमलावर ने डॉक्टर राजकुमार ( 38) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्या का आरोपी बाइक पर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लग गई है। नगीना के धामपुर मार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास गाजियाबाद निवासी डॉक्टर राजकुमार (38) ने शिवालय हेल्थ केयर के नाम से पिछले करीब डेढ़ साल से एक निजी अस्पताल खोल रखा है। अस्पताल में चिकित्सक का कार्य करने वाले डॉ मूसा इब्राहिम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे जब डॉक्टर राजकुमार अपने केबिन में बैठे थे तो वह बराबर में पड़ी दूसरी कुर्सी पर उनके साथ वहां मौजूद थे। उनके अनुसार तभी एक करीब 25 वर्ष का युवक क्लीनिक में आया और डॉक्टर राजकुमार को एक खून जांच की रिपोर्ट दिखाने लगा। उसने बताया कि जैसे ही डॉक्टर राजकुमार उसकी रिपोर्ट को देखने में लगे तभी तेज धमाका हुआ तथा खून में लथपथ होते हुए उनके ऊपर गिर गए। उसका दावा है कि हमलावर ने अपने बैग से कोई हथियार निकाल कर मारा था। इसके बाद डॉक्टर राजकुमार अचेत होकर जमीन पर गिर गए और खून बहने लगा। पुलिस को सूचना देने के साथ ही गंभीर अवस्था में घायल डॉ. राजकुमार को नगीना के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने डॉ. राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने या सीसीटीवी कैमरे में घटना को देखने के बाद ही चल सकेगा। उनका कहना है कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हत्या चाकू के हमले से की गई है या फिर गोली मारी गई है जिसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।