सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   The ancient tradition of pulling the cart on Holi

Khargone News: होली पर निभाई गई प्राचीन गाड़ा खिंचाई परंपरा, कसरावद और बामंदी में हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 04:19 PM IST
The ancient tradition of pulling the cart on Holi

खरगोन जिले में होली पर्व के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर प्राचीन और आस्था से जुड़ी गाड़ा खिंचाई की परंपरा निभाई गई। कसरावद और बामंदी गांव में आयोजित इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

कसरावद नगर के भवानी माता चौक पर यादव मोहल्ले के श्रीराम यादव (बड़वा) द्वारा पारंपरिक गाड़ा खिंचाई की रस्म निभाई गई। बताया जाता है कि यह परंपरा धुलेंडी के दिन निभाई जाती है, लेकिन इस वर्ष चंद्रग्रहण के कारण इसे अगले दिन आयोजित किया गया। गोधूलि बेला में हुए इस आयोजन में श्रीराम यादव ने सात गाड़े खींचकर परंपरा का निर्वहन किया। गाड़ा खींचने से पहले उन्हें हल्दी लगाई गई और सारथियों के कंधों पर बैठाकर गाड़ा मैदान तक लाया गया। पूरे आयोजन को विवाह की रस्मों की तरह संपन्न किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

ये भी पढ़ें-  रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा रंगों का नजारा; जानें कब निकलेगी?

जिले के बामंदी गांव में भी होली के दूसरे दिन बुधवार देर शाम गाड़ा खिंचाई की परंपरा निभाई गई। बाजार चौक में आयोजित इस आयोजन में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। यहां सूर्यास्त के समय गाड़ों की पूजा-अर्चना की गई और जयघोष के बीच ओझा को उनके सहायकों के कंधों पर बैठाकर मैदान तक लाया गया। श्रद्धालुओं ने खंडेराव बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान ओझा ने 9 लोहे के गाड़ों को लगभग 400 मीटर तक खींचा, जबकि इन गाड़ों पर करीब 500 श्रद्धालु नंगे पैर सवार थे। परंपरा के अनुसार बड़वा रामसिंह पटेल और खांडेराव महेश पटेल ने पूरे दिन उपवास रखकर इस धार्मिक रस्म को पूरा किया। आयोजन की शुरुआत भीलट बाबा मंदिर में पूजन से हुई। सूर्यास्त के समय बड़वा और खांडेराव बाबा ने मकड़ी घुमाकर परंपरा की शुरुआत की।

कई पीढ़ियों पुरानी परंपरा
ग्रामीणों के अनुसार हर साल 9 बैलगाड़ियों को जोड़कर गाड़ा बनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष विशेष रूप से 9 नए लोहे के गाड़े तैयार कराए गए। गांव के बुजुर्ग भी इस परंपरा की शुरुआत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाते, लेकिन उनका कहना है कि यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। पूरे आयोजन की व्यवस्था गांव के करीब 500 युवकों की टोली ने संभाली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Noida: क्लब के उद्घाटन को हुआ एक साल, अभी भी सुविधाएं हैं अधूरी, जानें क्या बोले नोफा अध्यक्ष राजीव सिंह

05 Mar 2026

इंग्लैंड को हराएंगे फाइनल का टिकट पाएंगे, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद; VIDEO

05 Mar 2026

VIDEO: मथुरा में आज कीचड़ और मिट्टी की होली

05 Mar 2026

होला मोहल्ला पर श्री अकाल तख्त साहिब से सजा अलौकिक नगर कीर्तन

05 Mar 2026

अमृतसर में डिपो की सरकारी गेहूं चक्की ले जाते पकड़ी, समाजसेवियों ने किया हंगामा

05 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: बियर की दुकान पर मारपीट, छह लहूलुहान, शराब के लेनदेन में देरी पर हुआ बवाल

05 Mar 2026

गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग

05 Mar 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के मोहल्ला पीपारंगी में गुंडागर्दी, पिता पुत्र घायल

05 Mar 2026

Muzaffarnagar: होली पर सिसौली में दुल्हैंडी पर निकलीं भव्य झांकियां, देर रात तक जश्न

05 Mar 2026

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; VIDEO

05 Mar 2026

Video: शाहजहांपुर में होली पर मुखौटा लगाकर आए पति ने की पत्नी की हत्या, प्रेमी पर तेजाब फेंका

05 Mar 2026

होली में तेजाब फेंकने का आरोप, युवक झुलसा; VIDEO

05 Mar 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, VIDEO

05 Mar 2026

अंबाला में एक परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, आठ साल की बच्ची की मौत

05 Mar 2026

होला मोहल्ला पर श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों और इत्र से महका वातावरण

05 Mar 2026

कानपुर: महाराजपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

05 Mar 2026

उन्नाव: अचलगंज में पुलिस पर पथराव, जान बचाकर भागे सिपाही; भारी बवाल के बाद गांव छावनी में तब्दील

05 Mar 2026

फिरोजपुर में गली में खेल रहे बच्चें की पीठ पर लगी गोली, जख्मी

एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा, बच्चे सहित तीन लोग गंभीर घायल

05 Mar 2026

फगवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

05 Mar 2026

फगवाड़ा में बीड़ी पीते समय आग की चपेट में आ कर बुज़ुर्ग व्यक्ति झुलसा, सिविल अस्पताल में नहीं मिला इलाज

झज्जर से अपहरण किए हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला, रोहतक से मिला मासूम

जीरा में ट्रक यूनियन ने आरोप लगाया-गोदामों में रखें अनाज में हो रही हेराफेरी

फिरोजपुर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपी हेरोइन संग पकड़े

Viral Video: होली पर ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में चले लाठी-डंडे, गार्ड सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

05 Mar 2026

फिरोजपुर सिटी थाना में चालान काटने के बावजूद पत्रकार को पुलिस ने बुरी तरह पीटा, अस्पताल में दाखिल

गुरुहरसहाय के गांव चुग्गे के सरपंच के घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी

झज्जर: श्रद्धालुओं ने बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर चढ़ाए पंखे

नारनौल में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

अजनाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

05 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed