{"_id":"69a95ed5926289c80c00bec0","slug":"video-fire-breaks-out-in-residential-house-due-to-short-circuit-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रिहायशी मकान में लगी आग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुआ थाना के सरौली गांव में बुधवार को होली के उल्लास के बीच पिंटू यादव पर दुखों का पहाड़ टूटा। शार्ट सर्किट से रिहायशी कच्चे मकान में आग लग गई। आग से गहने, रुपये सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। स्थिति यह है कि बदन पर पहने कपड़े के अलावा विकास और उसके परिवार के पास कुछ नहीं बचा। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग बुझाई। अन्यथा आस पास के अन्य घरों में भी आग लग सकती थी।
गांव निवासी पिंटू यादव मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। उसका बेटा विकास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। गांव के बीच में कच्चे मकान में दोनों परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को हर तरफ होली का उल्लास था। लोग एक दूसरे को रंगों से नहलाने में व्यस्त थे। इसी बीच सुबह लगभग साढ़े 10 बजे पिंटू यादव के कच्चे मकान के पास गुजरे बिजली के तार आपस में सट गए और शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी मकान के पास में रखे बाजरे के सूखे डंठल पर गिरी और उसमें आग लग गई। यह देख पिंटू और उसका पुत्र विकास आग बुझाने दौड़े। परिवार के सदस्य मिलकर आग बुझाने लगे। इसी बीच चिंगारी घर के छत पर चली गई। चिंगारी से फूस से बनी छत में आग लग गई। घर के सदस्यों को जब तक आभास हुआ, आग विकराल रूप ले चुकी थी। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। इसी बीच होली खेलने निकले प्रधान अनिल यादव ने चीख पुकार सुनी तो युवाओं की टोली के साथ पहुंचे और मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे आग अन्य झोपड़ी तक नहीं पहुंची। वहीं आग से घर में रखा सोने चांदी के गहने, नकदी, बर्तन, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, पंखा सहित सभी सामान जल कर खाक हो गया। पिंटू के मुताबिक आग से 5 से 7 लाख रुपये की संपति का नुकसान हुआ है। स्थिति यह है कि परिवार के पास अब खाने को अनाज तक नहीं बचा है। घर की महिलाएं बदहवास होकर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, जिन्हें देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। ग्राम प्रधान ने तत्काल लेखपाल, पुलिस और डीएम कार्यालय को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रधान अनिल यादव ने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबध में अलीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।