Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The AAP government has failed to live up to its promises to the people: MP Gurjeet Singh Aujla
{"_id":"69aa4d930d5059c3d5093cde","slug":"video-the-aap-government-has-failed-to-live-up-to-its-promises-to-the-people-mp-gurjeet-singh-aujla-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"‘आप’ सरकार जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी: सांसद गुरजीत सिंह औजला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ सरकार जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी: सांसद गुरजीत सिंह औजला
अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जिला कांग्रेस कमेटी श्री अमृतसर साहिब के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब की ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तक के कार्यकाल में सरकार की कार्यप्रणाली पूरी तरह से निराशाजनक रही है और आम लोगों से किए गए कई वादे अधूरे पड़े हैं।
सांसद औजला ने कहा कि रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसानों और व्यापारिक वर्ग से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। चुनाव के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादों को पूरा करने के बजाय सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहिए।
औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी हर मंच पर लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।