Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
attempt was made to break the lock of an ATM in Jind's Julana; the youth fled as soon as the siren sounded
{"_id":"69aa678196501680730def8a","slug":"video-attempt-was-made-to-break-the-lock-of-an-atm-in-jinds-julana-the-youth-fled-as-soon-as-the-siren-sounded-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास, सायरन बजते ही भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास, सायरन बजते ही भागा युवक
कस्बे के मैन बाजार में स्थित यूको बैंक के एटीएम को बीती रात एक युवक ने निशाना बनाने की कोशिश की। युवक ने एटीएम का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सुरक्षा सायरन बजा, वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे एक युवक मैन बाजार स्थित यूको बैंक के एटीएम के पास पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने एटीएम का ताला तोड़ने की कोशिश की। युवक किसी औजार की मदद से लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक एटीएम का सुरक्षा सायरन बजने लगा।
सायरन की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और तुरंत मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम के बाहर और अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।