Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sanitation workers stage a protest over Rs 12,600 in arrears; despite payments being made before Diwali, employees in Pillukhera are still being forced to make repeated rounds [to follow up].
{"_id":"6afaf1ca3a8f534c4b090d94","slug":"video-sanitation-workers-stage-a-protest-over-rs-12600-in-arrears-despite-payments-being-made-before-diwali-employees-in-pillukhera-are-still-being-forced-to-make-repeated-rounds-to-follow-up-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"12600 रुपये एरियर के लिए सफाई कर्मचारियों का धरना, दिवाली से पहले भुगतान के बावजूद पिल्लूखेड़ा के कर्मचारी काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12600 रुपये एरियर के लिए सफाई कर्मचारियों का धरना, दिवाली से पहले भुगतान के बावजूद पिल्लूखेड़ा के कर्मचारी काट रहे चक्कर
जींद। बकाया एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय पिल्लूखेड़ा पर धरना देकर रोष जताया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (संबंधित सीटू) के आह्वान पर आयोजित धरने में कर्मचारियों ने 12600 रुपये प्रति कर्मचारी एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में भुगतान नहीं हुआ तो बुधवार को दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह ने की। यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि जींद जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में करीब एक महीने पहले एरियर जारी होने के बाद दिवाली से पहले कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया था, लेकिन पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सफाई कर्मचारी अभी तक अपने बकाया पैसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भुगतान अटका हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों को त्योहार पर भी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों ने प्रशासन से बिना देरी एरियर जारी करने की मांग की। इस अवसर पर नरेश, संतराम, धर्मेंद्र, राजेश, सोनू, सिंधु कुमारी, बबीता, दलबीर, जयबीर, मदन, चैन सुख, अजय, अमित और चंद्रकला मौजूद रहे।
बाक्स
1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में मजदूरों का पड़ाव
ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह ने बताया कि सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूरों का विशाल पड़ाव होगा। इसमें पिल्लूखेड़ा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी शामिल होंगे। पड़ाव में चारों लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये मासिक करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और बुढ़ापा पेंशन 21 हजार रुपये मासिक करने की मांग उठाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।