सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheaters caught in Hindi exam at Kuthera school

Hamirpur (Himachal) News: कुठेड़ा स्कूल में हिंदी की परीक्षा में नकलची पकड़े

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की टीम ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा में नकल करते दो विद्यार्थियों को पकड़ा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में यह मामला सामने आया है। दोनों विद्यार्थी संबंधित स्कूल में ही दसवीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। बोर्ड की टीम ने दोनों विद्यार्थियों का केस तैयार आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। दोनों विद्यार्थियों को नई उत्तर पुस्तिका देकर दोबारा पेपर में बैठाया गया। अब विद्यार्थियों की हिंदी परीक्षा के परिणाम को लेकर बोर्ड से ही फैसला होगा। दोनों विद्यार्थी अन्य विषयों की परीक्षाएं संबंधित स्कूल में ही देंगे।
Trending Videos


जिले के 132 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के बावजूद विद्यार्थी नकल करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। विद्यार्थी अपने साथ परीक्षा हॉल में पर्चियां लेकर जा रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम ने बिझड़ी और भोरंज क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां पर सब सामान्य पाया गया और नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया। कुठेड़ा में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीम ने दो विद्यार्थियों को पर्चियों के साथ पकड़ा। इसके तहत दोनों विद्यार्थियों के केस तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुठेड़ा स्कूल में दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए हैं। बारहवीं कक्षा में नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed