सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Did not leave the post even after 42 days of the order

Hamirpur (Himachal) News: ऑर्डर के 42 दिन बाद भी नहीं छोड़ा पद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड-2 ने तबादले के 42 दिन बाद भी पद नहीं छोड़ा है। हालात ऐसे हैं कि विभाग की ओर से निदेशालय को पदभार छोड़ने की न तो रिपोर्ट सौंपी गई न ही दूसरे कार्यालय में सूचना दी गई है। इससे दोनों कार्यालयों में कार्य प्रभावित हो रहा है। 24 जनवरी को उच्च शिक्षा निदेशालय से संबंधित कर्मचारी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जोल (ऊना) में तबादले के आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों में कर्मचारी को पांच दिन के भीतर दूसरे स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्देशों की अवहेलना कर कर्मचारी ने पद नहीं छोड़ा है और न ही अभी तक तबादले के ऑर्डर रद्द हुए हैं।
Trending Videos


शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार तबादला आदेश जारी होने के बाद पांच दिन के भीतर कार्यालय प्रमुख को संबंधित कर्मचारी को रिलीव करना होता है अन्यथा स्वत: ही कर्मचारी को रिलीव माना जाता है लेकिन 42 दिन बाद भी संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन कार्यालय में आकर सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले में विभागीय अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कमी का हवाला दे रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से जारी तबादला आदेशों की अवहेलना को लेकर कोई स्पष्ट जवाब देने से अधिकारी गुरेज ही कर रहे हैं। संबंधित कर्मचारी के तबादला आदेशों रद्द करने को लेकर निदेशालय में किसी भी प्रकार याचिका दर्ज नहीं की है। वहीं, निदेशालय से भी संबंधित कर्मचारी के पदभार न छोड़ने को लेकर कोई भी समीक्षा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में सात कर्मचारियों के पद खाली हैं। यदि कोई पद भर जाता है तो संबंधित कर्मचारी को रिलीव कर दिया जाएगा। - डॉ एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed