{"_id":"69aa70331a3d9b2b840ae5a3","slug":"video-pataral-dajal-ka-kamata-bugdhhana-ka-aashaka-sa-bharaica-ma-pataral-papa-para-umaugdha-bhaugdha-lga-lb-lina-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका से बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका से बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइन
ईरान, इस्राइल व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से यूपी के बहराइच में ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। इसी डर से शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े। हालात ऐसे हो गए कि कई जगह लंबी-लंबी कतारें लग गईं और पंप संचालकों को व्यवस्था संभालना मुश्किल पड़ गया।
सबसे ज्यादा दबाव सुजौली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर देखा गया। सुबह से ही बाइक, कार और डीजल लेने आए किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कई ग्रामीण अतिरिक्त डिब्बों और गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए, ताकि भविष्य में कीमत बढ़ने या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में परेशानी न हो।
भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को लाइन में लगाकर ईंधन दिलाने की व्यवस्था कराई। पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अचानक कई गुना अधिक ग्राहक पहुंच गए। इससे कुछ समय के लिए वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोग पहले से ही ईंधन भरवा रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य रूप से ईंधन लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।