सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta supplier arrested from Balongi (Chandigarh)

Hamirpur (Himachal) News: बलोंगी (चंडीगढ़) से चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत चिट्टा बरामदगी मामले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 12.70 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए मुख्य सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार झा के रूप में हुई है।
Trending Videos

वह चंडीगढ़ के बलोंगी (खरड़) इलाके में रह रहा था। आरोपी प्रशांत मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन अब अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। आरोपी पर पहले से एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। दस दिन पहले वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की दो अप्रैल तक पुलिस रिमांड दी है। सदर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले भेड़ प्रजनन केंद्र ताल के पास 12.70 ग्राम चिट्टे के साथ दीक्षांत और दिनेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनसे गहनता से पूछताछ की है। आरोपियों की कॉल डिटेल और बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। दीक्षांत और दिनेश के मुख्य आरोपी प्रशांत के साथ वित्तीय लेनदेन पाए गए हैं।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और आरोपी को पकड़ लिया। प्रशांत के रक्त के नमूने आरएफएसएल मंडी भेजे गए हैं। प्रशांत की जब कॉल डिटेल्स और मोबाइल नंबर खंगाले, तो यह बात भी सामने आई है कि हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों के लोगों से भी यह संपर्क में था।

कोट
चिट्टा बरामदगी के मामले में चंडीगढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article