सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress is avoiding confusion in ward number four, could not field candidates in nine

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर चार में उलझन से बच रही कांग्रेस, नौ में नहीं उतार पाई प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने नौ वार्ड से नामांकन पत्र भरे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से सात वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारे गए हैं।
Trending Videos

वार्ड नंबर चार और नौ में कांग्रेस ने समर्थित प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है। वार्ड नंबर चार में कांग्रेस विचारधारा के विनय चौधरी और संजय चौधरी ने नामांकन भरा है ऐसे में संगठन ने किसी को समर्थन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर नौ में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल पाया है। वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस समर्थित रमेश कुमार, वार्ड नंबर-3 से भाजपा समर्थित तिलकराज, वार्ड नंबर-4 से भाजपा समर्थित कमलेश चौधरी, आजाद अमन, जोगिंद्रा, राजेश और विनय चौधरी, वार्ड नंबर-5 से भाजपा समर्थित शिवानी ठाकुर, कांग्रेस समर्थित अनिता कुमारी, वार्ड नंबर सात से कांग्रेस समर्थित नीलम धीमान, वार्ड नंबर नौ से भाजपा समर्थित मीनाक्षी महाजन और दो अन्यों ने आजाद परचा भरा है।

एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को 17 नामांकन पत्र भरे गए। इससे पहले 30 अप्रैल को कुल 22 परचे भरे गए थे।
4 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी और 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे।
17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान की समाप्ति के बाद इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed