सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The shadow of death on the roadside... Fear of a major accident due to leaning trees in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे मौत का साया... हमीरपुर में झुके पेड़ों से बड़े हादसे का डर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The shadow of death on the roadside... Fear of a major accident due to leaning trees in Hamirpur
1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कुल्लू के आनी में चलती कार पर पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौतों के बाद हमीरपुर में प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दर्जनों पेड़ सड़क की ओर झुके हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
Trending Videos

कई स्थानों पर बीती बरसात में गिरे पेड़ अभी तक सड़क किनारे पड़े हुए हैं। हमीरपुर मुख्यालय से पक्का भरो, हीरानगर, अणु और केंद्रीय विद्यालय मार्ग सहित कई सड़कों पर चीड़ के पेड़ खतरनाक स्थिति में झुके हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से कई पेड़ों की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं और वे किसी भी समय गिर सकते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सबसे गंभीर स्थिति हमीरपुर-नादौन मार्ग पर पक्का भरो के पास देखी जा रही है, जहां बीती बरसात में गिरे आठ से दस पेड़ अभी तक सड़क किनारे पड़े हैं। ये पेड़ सड़क से मात्र तीन से चार फुट की दूरी पर हैं और लगातार खतरा बने हुए हैं।
इसी स्थान पर बस स्टैंड निर्माण कार्य चलने से सड़क और संकरी हो गई है, जिससे जोखिम और बढ़ गया है। करीब 200 मीटर के दायरे में पांच बड़े पेड़ पूरी तरह सड़क की ओर झुके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।
यही हाल हमीरपुर-अणु, हमीरपुर-केंद्रीय विद्यालय, सुजानपुर-हमीरपुर, बिझड़ी-सलौणी और नादौन मार्ग सहित अन्य सड़कों का भी है। चीड़ के घने जंगलों के कारण ग्रामीण मार्गों पर भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

क्या कहती है व्यवस्था

जान-माल के लिए खतरा बने पेड़ों को हटाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तय है। किसी भी पेड़ से खतरे की सूचना मिलने पर संबंधित एसडीएम कार्यालय के माध्यम से कार्रवाई शुरू होती है और वन विभाग को पेड़ हटाने के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि नियम यह भी बताते हैं कि खतरा स्पष्ट होने पर विभाग और प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि जिला मुख्यालय में महज दो किलोमीटर के दायरे में ऐसे कई स्पॉट मौजूद हैं, जहां पेड़ वाहन चालकों के लिए खुला खतरा बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नजर अब तक वहां नहीं पहुंची है।

कोट

मामला ध्यान में आया है। जल्द ही खतरा बने पेड़ों को हटाया जाएगा। पिछली बरसात में गिरे पेड़ भी हटाए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। -अंकित सिंह, डीएफओ हमीरपुर

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

1-पक्का भरो बायपास चौक: हमीरपुर नादौन मार्ग पर बायपास चौक के पास सड़क की ओर झुका चीड़ का पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article