{"_id":"69f79f68444765d0f70b14ea","slug":"statements-of-girls-will-be-taken-in-the-presence-of-their-parents-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192384-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता की मौजूदगी में लिए \nजाएंगे लड़कियों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता की मौजूदगी में लिए जाएंगे लड़कियों के बयान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। थाना क्षेत्र नादौन के तहत नाबालिग लड़कियों की शादी के मामले में सोमवार को दोनों लड़कियों के बयान अभिभावकों की मौजूदगी में बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर के समक्ष दर्ज होंगे। बयान के बाद दोनों लड़कियों के दस्तावेजों और आधार कार्ड पर अंकित जन्म तिथि की जांच की जाएगी।
जांच के बाद दोनों लड़कियों को परिजनों के हवाले किया जाएगा। वहीं, दोनों पक्षों में यदि किसी भी पक्ष के परिजन जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर में ही रखा जाएगा।
इससे पूर्व बीते शनिवार को दोनों लड़कियों के बयान अदालत के समक्ष दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में प्रवासी लड़की ने अपनी आयु की पुष्टि के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत किया था, जिसमें उसकी आयु 20 वर्ष जबकि हिमाचल निवासी लड़की की आयु 17 वर्ष आठ महीने निकली थी। अब विस्तृत जांच के लिए दोनों पक्षों को बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोनों मामलों में जांच की जा सके। बीते शुक्रवार को नादौन थाना में दो नाबालिग लड़कियों की शादी की शिकायत दर्ज हुई थी।
नादौन अस्पताल में जांच के दौरान दोनों गर्भवती निकली थीं। इस दौरान आधार कार्ड में एक लड़की की आयु 17 वर्ष आठ महीने और दूसरी की 15 वर्ष पाई गई थी। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के बाद मामला नादौन थाना में पंजीकृत हुआ है।
Trending Videos