सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of Gajj Khad bridge begins, will be ready in two years

Hamirpur (Himachal) News: गज्ज खड्ड पुल का निर्माण शुरू, दो साल में होगा तैयार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of Gajj Khad bridge begins, will be ready in two years
नगरोटा सूरियां के पास गज्ज खड्ड पुल के पिल्लरों कि नींव की खोदाई करती पाइल फाउंडेशन मेट मशीन। स
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील के किनारे नगरोटा सूरियां को जरोट से जोड़ने वाले गज्ज खड्ड पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पिलरों की नींव के लिए शनिवार को खोदाई शुरू कर दी गई है। पुल बनने से नगरोटा सूरियां की जरोट से दूरी आठ किमी से घटकर मात्र दो किमी और जवाली की दूरी 25 किमी से घटकर 16 किमी रह जाएगी।
Trending Videos


लोक निर्माण उपमंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ नरेंद्र राणा ने बताया कि गज्ज खड्ड पर 86.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 828 मीटर लंबे पुल का निर्माण दो साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पुल के सभी 23 स्पेनों की नींव का कार्य इसी साल बरसात शुरू होने से पहले पूरा किया जाएगा। इस पुल का निर्माण केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरएफ) के तहत किया जा रहा है, जिससे 200 से अधिक पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और कांगड़ा जिले में यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व महासचिव रामपाल धीमान और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि पुल बनने से जवाली से नगरोटा सूरियां के बीच की दूरी में नौ किमी की कटौती होगी। इससे पौंग झील किनारे बनी रिंग रोड का भी सैलानी फायदा उठा सकेंगे। पर्यटकों को अक्तूबर से मार्च तक विचरने वाली विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों के अवलोकन करने का मौका मिलेगा। इससे बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सड़क सुविधा से वंचित 200 से अधिक पंचायतों की आबादी को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और समय की बचत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, वहीं पुल निर्माण के बाद पर्यटक बढ़ने से पौंग झील के किनारे बसे गांवों के बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed