सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowds gathered in Deotsidh on the last Sunday of the Chaitra month fair.

Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मास मेले के अंतिम रविवार को दियोटसिद्ध में उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Deotsidh on the last Sunday of the Chaitra month fair.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले के अंतिम रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक बढ़ते-बढ़ते दो नंबर कैंटीन तक जा पहुंचीं। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जय बाबा बालक नाथ के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहे, और रात 10 बजे तक लंगर भवन में श्रद्धालुओं को लंगर प्रदान किया गया। बाहरी राज्यों से दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण बैरियर नंबर एक से पुलिस चौकी तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे खोलने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
चैत्र मास मेला 14 मार्च को शुरू हुआ था और 13 अप्रैल को इसका समापन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने देर रात तक पवित्र धूने में आहुतियां डालीं और कीर्तन हाल में पौणाहारी के भजन गाकर बाबा बालक नाथ की लीलाओं का गुणगान किया।
मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान कीं, ताकि दर्शन के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोट

मंदिर में सुरक्षा कर्मी 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं, ताकि दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर



बाक्स:
गेट नंबर चार के पास सांप का किया रेस्क्यू

बाबा बालक नाथ मंदिर में शाम छह बजे के करीब तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब गेट नंबर चार के पास श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के समीप सांप दिखा। श्रद्धालुओं के आवेदन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।





बाक्स:
मंदिर में चढ़ा 29,02,840 रुपये का चढ़ावा

बाबा बालक नाथ मंदिर रविवार को श्रद्धालुओं ने 29,02,840 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 18,54,300 रुपये ऑफरिंग के रूप में, 10,48,540 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। बहुमूल्य धातुओं में तीन ग्राम 540 मिलीग्राम सोना और 30 ग्राम 300 मिली ग्राम चांदी व विदेशी मुद्राओं में 120 इंग्लैंड पाउंड, 328 यूएसए डॉलर, 50 यूरो, 390 कनाडा डॉलर, 110 यूएई दिरहम प्राप्त हुए।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed