{"_id":"6ad522885f967273b108573b","slug":"ct-scan-facility-to-start-soon-at-nadaun-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-212478-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा
Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल नादौन में इलाज करवाने आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में जल्द सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में कवायद तेज कर दी है और आगामी दो से तीन महीनों के भीतर सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इससे मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज या निजी संस्थानों में जाने की मजबूरी से राहत मिल सकती है।
सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर को चिह्नित करने की योजना है। हालांकि, यहां पहले से इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम संचालित हो रहे हैं। ऐसे में मशीन के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से इन दोनों व्यवस्थाओं को तीसरी मंजिल पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
एनएचएम के अधिकारी करेंगे स्थल का निरीक्षण
इस योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की होगी। आगामी दिनों में एनएचएम के अधिकारी सिविल अस्पताल नादौन पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जगह की उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सीटी स्कैन सुविधा स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया को गति मिलेगी। सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों और निजी संस्थानों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
बॉक्स
मरीजों को सफर और खर्च से मिलेगी राहत
वर्तमान में नादौन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीटी स्कैन करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर या निजी संस्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को लंबा सफर तय करने के साथ समय और पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। खासकर आपात स्थिति में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। नादौन अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही जांच करवाने का विकल्प मिलेगा।
कोट
सीटी स्कैन की सुविधा जल्द ही नादौन अस्पताल में शुरू होगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। -डॉ. सतीश कुमार, सीएमओ हमीरपुर